फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Med By UOU in Haldwani

यूओयू विशेष शिक्षा में एमएड पाठ्यक्रम शुरू करेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Med By UOU in Haldwani
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि के विशेष शिक्षा विभाग की अध्ययन परिषद की बैठक ऑनलाइन हुई। अध्ययन परिषद की बैठक में विशेष शिक्षा के पाठ्यक्रमों के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता शिक्षा शास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार नवीन ने की। विशेष शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से विशेष शिक्षा में आगामी सत्र से एमएड पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शीघ्र भारतीय पुनर्वास परिषद को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग के सहयोग से सेवारत शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, राज्य सरकार के महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राज्य के आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। भारतीय सांकेतिक भाषा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से मुक्त विश्वविद्यालय जल्द सांकेतिक भाषा में एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इग्नू से प्रो. हेमलता, भारतीय सांकेतिक भाषा संस्थान, नई दिल्ली के उप निदेशक संजय कुमार, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के निदेशक डॉ. हिमांशु दास, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. रजनी रंजन सिंह, सिमका नई दिल्ली से डॉ. पाणिग्रहणी ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed