{"_id":"1e75b821d6565fe516a080667dd51873","slug":"measles-outbreak-feared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाली और आटावृत्ता में खसरा फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाली और आटावृत्ता में खसरा फैलने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Fri, 17 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के लोहाली और आटावृत्ता गांवों में खसरे की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में पहुंची। इस दौरान दोनों गांवों में छह बच्चों के खून के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए नैनीताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
लोहाली की एएनएम ममता साह एवं फार्मेसिस्ट गिरीश चंद्र पांडे ने बुधवार को दोनों गांवों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान खसरे की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को सीएचसी खैरना के चिकित्सा प्रभारी डा.सतीश पंत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने दोनों गांवों का भ्रमण कर 22 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
डा.पंत ने बताया कि छह बच्चों संजना (3) पुत्री राजेंद्र प्रसाद, अंजली (4) पुत्री बीसी भट्ट, दीपक सुयाल (13) पुत्र मोहन चंद्र, दीक्षित सुयाल (8) पुत्र मोहन चंद्र, स्वाति भट्ट (8) पुत्री ललित मोहन भट्ट, जिया सुयाल (7) पुत्री चंद्रशेखर सुयाल के खून के नमूने लिए। डा. पंत ने उक्त बच्चों में खसरे की आशंका जताते हुए कहा कि खून के नमूनों को जांच के लिए नैनीताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। निरीक्षण के दौरान डा.पंत ने ग्रामीणों को खसरे के बचाव के बारे में भी जागरूक किया और दवाईयां बांटी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान राइंका लोहाली और राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाली में स्कूली बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन वहां कोई बीमार नहीं मिला। टीम में डा.पंत के अलावा डा.रिचा शुक्ला, फार्मेसिस्ट गिरीश चंद्र पांडे, एएनएम माया साह, गीता पांडे, संदीप कुमार, नेहा पांडे आदि थे।