{"_id":"6548c526403e11bb670e39e6","slug":"mbpg-undergraduate-3rd-semester-admission-started-in-haldwani-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Impact: एमबीपीजी में स्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश शुरू, आज रात 12 बजे तक फीस भर छात्र कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Impact: एमबीपीजी में स्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश शुरू, आज रात 12 बजे तक फीस भर छात्र कर सकेंगे मतदान
Mon, 06 Nov 2023 04:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 04:30 PM IST
सार
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। सोमवार रात 12 बजे तक फीस जमा करने पर छात्रों को 7 तारीख को होने वाले छात्र संघ चुनाव में मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
छात्र कर सकेंगे मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। द्वितीय सेमेस्टर के 15000 से अधिक छात्र-छात्राएं स्नातक तृतीय सेमेस्टर प्रवेश ले सकते हैं। सोमवार रात 12 बजे तक फीस जमा करने पर छात्रों को 7 तारीख को होने वाले छात्र संघ चुनाव में मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
खबर प्रकाशित
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने चार नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी कि कुमाऊं विवि की ओर से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट जारी ना होने से हजारों विद्यार्थी छात्र संघ चुनाव में मतदान करने से वंचित हो रहे है। साथ ही यह भी प्रकाशित किया था कि विवि रिजल्ट जारी करने के साथ ही संबंधित महाविद्यालयों को रिजल्ट सीट उपलब्ध करा दे तो छात्र ऑनलाइन प्रवेश लेकर मतदान में प्रतिभाग कर सकते हैं। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए विवि ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही महाविद्यालयों को रिजल्ट का डाटा भी भेज दिया है।
एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का कहना है कि ऐसे सभी विद्यार्थी जिनका परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण हैं। उनका डाटा प्रवेश के लिए महाविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर लगा दिया गया है। विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि महाविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर रोल नंबर के माध्यम से अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर प्रवेश शुल्क भरना सुनिश्चित करें।
https://online.mbgpgcollege.ac.in/RegularReg.aspx चुनाव के मद्देनजर स्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए ( दिनांक 6 नवंबर 2023 मात्र 1 दिन) रात्रि 12 बजे तक का ही समय दिया जा रहा है, ताकि जो प्रवेश शुल्क जमा करें उसको वोट देने का अधिकार मिल पाए।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद महाविद्यालय का ऑनलाइन पोर्टल प्रवेश के लिए पुनः खोला जाएगा। अभी मात्र चुनाव हेतु एक दिन के लिए प्रवेश पोर्टल खोला जा रहा है।