{"_id":"6716fd442196bada9200b83a","slug":"mbpg-college-student-leader-organized-pubg-tournament-in-the-class-created-ruckus-haldwani-news-c-337-1-shld1034-115633-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कॉलेज : कक्षा में छात्रनेता ने कराया पबजी टूर्नामेंट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कॉलेज : कक्षा में छात्रनेता ने कराया पबजी टूर्नामेंट, हंगामा
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की कक्षा में सोमवार को एक छात्रनेता के ऑनलाइन पबजी गेम खिलवाने की शिकायत पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला पुलिस के साथ कक्षा में पहुंच गए। प्राचार्य कक्ष में लाने के बाद छात्रनेता को माफीनामा लिखकर देने पर ही छोड़ा गया।
एमबीपीजी कॉलेज में इन दिनों छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। भले ही चुनाव तिथि घोषित न हुई हो लेकिन संभावित प्रत्याशी तरह-तरह से छात्र-छात्राओं को लुभाने में लगे हैं। एक छात्रनेता तो कुछ विद्यार्थियों को नैनीताल भी घुमाने ले गया था। अब पबजी गेम खिलवाने का मामला सामने आया। सांस्कृतिक सचिव पद के एक संभावित प्रत्याशी के बीएससी की कक्षा में पबजी टूर्नामेंट कराने का पता चलने पर उसके प्रतिद्वंद्वी छात्रों ने हंगामा शुरू कर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत कर दी। आनन-फानन कॉलेज प्रबंधन के अफसर पुलिस के साथ कक्षा में पहुंचे और छात्रनेता को लेकर प्राचार्य कक्ष में ले आए। बाद में उसे छोड़ा गया। वहीं आरोपी छात्रनेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने छात्रों के लिए पबजी के दूसरे वर्जन बीजीएमआई का टूर्नामेंट कराया था। इसके लिए छात्रों को व्हाट्सएप पर मेसेज भी भेजे थे। वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि गलतफहमी में छात्रनेता को पकड़ा गया।