Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG College becomes an arena, students in charge of Principal in charge

एमबीपीजी कॉलेज बना अखाड़ा, प्रभारी प्राचार्य को छात्रों ने घेरा, प्राध्यापकों से भी हुई तीखी नोकझोंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
MBPG College becomes an arena, students in charge of Principal in charge
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों द्वारा प्रभारी प्राचार्य का घेर? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में समस्याओं का समाधान न होने पर छात्रों ने शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य को घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों की प्राध्यापकों से तीखी नोकझोंक और अभद्रता भी हुई। छात्रों का कहना था कि मेरिट में नाम आने पर भी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाद में प्रभारी प्राचार्य के आश्वासन पर वह शांत हुए।
विज्ञापन

कॉलेज में इस बार स्नातक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन प्रवेश किए जा रहे हैं। जिन छात्रों के प्रथम मेरिट सूची में नाम आए थे उनके द्वारा उस समय आवेदन फार्म न भरे जाने पर अब उन्हें प्रवेश लेने से रोक दिया गया है। साथ ही बीए प्रथम वर्ष में सीटें 1360 होने की वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल रहा है। स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग भी कुमाऊं विवि ने पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

छात्रनेता शुक्रवार को भूगोल विभाग में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत के पास पहुंचे और ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों को हो रही परेशानी को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रवेश के लिए कॉलेज में जो प्रवेश समितियों बनी हैं उनमें शामिल कई प्राध्यापक फोन करने पर सही से जवाब भी नहीं देते। प्रभारी प्राचार्य के पास बैठे ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्व की छात्रों से नोकझोंक हो गई। इस पर असिस्टेंट चीफ प्राक्टर डॉ. शांति नयाल ने किसी तरह छात्रों को पीछे किया। डॉ. सिद्व की ओर से छात्रों से जब बिना मास्क के आने पर एफआईआर कराने की बात कही तो छात्र उनसे ही भिड़े गए और अन्य प्राध्यापक मामले को शांत करने की कोशिश में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हंगामा करने वाले कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार भी किया। कई छात्र मास्क तो पहने थे मगर मुंह पर नहीं लगाए थे और कुछ बगैर मास्क के आए थे। छात्रनेता निहित नेगी ने कॉलेज प्रशासन सभी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रथम और द्वितीय मेरिट सूची में प्रवेश से वंचित छात्रों को मौका दिया जाए।
बाद में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंत ने किसी तरह छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान मुकेश सिंह कुलौरा, संस्कार रस्तोगी, भास्कर सिंह बिष्ट, नीरज सुयाल, गौरव सम्मल, मोहित फर्त्याल, हिमांशु पांडेय आदि थे।

प्रथम एवं द्वितीय मेरिट सूची में शामिल छात्रों को प्रवेश बाद में सीटें बचने पर दे सकेंगे। छात्रनेता ऑनलाइन प्रवेश में समस्या आने के संबंध में जिन नौ छात्रों के नाम की सूची लेकर आए थे, वे सभी केस अलग अलग हैं। उनका समाधान कराया जा रहा है। निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश नहीं दिए जा सकेंगे, कुमाऊं विवि से सीटें बढ़ने पर ही बाकी छात्रों को प्रवेश मिल पाएगा। - डॉ. बीआर पंत, प्रभारी प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed