फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBA's Management Fest Canvas Launches

एमबीए का मैनेजमेंट फेस्ट कैनवास का आगाज

Fri, 17 Nov 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।  Updated Fri, 17 Nov 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
MBA's Management Fest Canvas Launches
एमबीए का मैनेजमेंट फेस्ट कैनवास का आगाज - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट कैनवास द शेड्स ऑफ टैलेंट्स 2017 के छठे संस्करण का बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रमों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कुविवि के अलावा विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बेहद उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस आयोजन की थीम पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर ‘क्लीनलीनेस’ रखी गई है।
विज्ञापन


फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी समेत प्रबंध अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष और डीन प्रो. पीसी कविदयाल, प्रो. एलके सिंह, डॉ. अमित जोशी, आशीष बिष्ट ने किया। एमबीए, एमबीए इंटीग्रेटेड की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। विभागाध्यक्ष प्रो. कविदयाल ने मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों के साथ ही आयोजन में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षक, निदेशकों, निर्णायकों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन राजेश नेगी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि उन्हें मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करना होगा। नेगी ने प्रबंध अध्ययन विभाग के छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। विभागाध्यक्ष प्रो. कविदयाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कुमाऊं के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नौड़ियाल ने प्रदान की विजेताओं को ट्रॉफी
भीमताल (नैनीताल)। प्रबंध अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित मैनेजमेंट फेस्ट कैनवास 2017 के पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. नौड़ियाल ने युवाओं का आह्वान किया कि वह जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने एमबीए के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिश्रण है फेस्ट कैनवास
भीमताल (नैनीताल)। फेस्ट कैनवास शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिश्रण है। इसके तहत बिजनेस प्लान, वाद विवाद, क्विज, न्यूजपेपर क्राफ्टिंग, कविता, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकशी, रंगोली, मेहंदी, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह गायन, समूह नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।

फेस्ट कैनवास में आज
भीमताल (नैनीताल)। शेड्स ऑफ टैलेटं्स के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत प्रात: सात बजे मैराथन दौड़ होगी। उसके बाद सुबह दस बजे प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर व्याख्यान दिया जाएगा। युवाओं में बढ़ते नशे पर अमर उजाला के स्थानीय संपादक व्याख्यान देंगे। नशामुक्ति, एड्स के प्रति जागरूकता के लिए क्विज प्रतियोगिता भी होगी। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।


लेक्स इंटरनेशनल ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती
भीमताल (नैनीताल)। कुविवि के प्रबंध अध्ययन विभाग के मैनेजमेंट फेस्ट कैनवास 2017 के पहले दिन बृहस्पतिवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के 15 विद्यालयों के 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं की ओवरऑल ट्रॉफी लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल को दी गई।
प्रतियोगिताएं और उनके विजेता
वॉलीवाल प्रतियोगिता-
डॉन बॉस्को हल्द्वानी प्रथम, सिंथिया स्कूल हल्द्वानी द्वितीय, हरमन माइनर स्कूल भीमताल तृतीय, बैडमिंटन छात्रा वर्ग में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल प्रथम, द्वितीय, छात्र वर्ग में लेक्स इंटरनेशनल प्रथम, ग्रीन माउंट द्वितीय, लेक्स इंटरनेशनल तृतीय, टेबल टेनिस छात्र वर्ग में लेक्स इंटरनेशनल प्रथम, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी द्वितीय, छात्रा वर्ग में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, द्वितीय, शतरंज में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया।

खोखो छात्र वर्ग में जीआईसी हल्दूचौड़ प्रथम, डॉन बॉस्को द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में डॉन बॉस्को प्रथम, लेक्स इंटरनेशनल द्वितीय रहे। रस्साकशी में हरमन माइनर स्कूल प्रथम, लेक्स इंटरनेशनल द्वितीय, गुरुकुल इंटरनेशनल तृतीय रहे। सोलो गायन में गुरुकुल इंटरनेशनल प्रथम, लेक्स, लांग व्यू पब्लिक स्कूल द्वितीय, गुरुकुल इंटरनेशनल तृतीय रहे। आशुभाषण में लेक्स इंटरनेशनल प्रथम, द्वितीय, लांग व्यू पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। चित्रकला में हरमन माइन प्रथम, लेक्स इंटरनेशनल द्वितीय, डॉन बॉस्को स्कूल तृतीय रहे। काव्य पाठ में हरमन माइनर प्रथम, लांग व्यू द्वितीय, डॉन बॉस्को तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में डॉन बॉस्को प्रथम, हरमन माइनर द्वितीय, जीआईसी भीमताल तृतीय रहे। निबंध में लेक्स इंटरनेशनल प्रथम, लांग व्यू द्वितीय, माउंट एलवर्न स्कूल तृतीय रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में हरमन माइनर, डॉन बॉस्को प्रथम, डॉन बॉस्को, लेक्स इंटरनेशल द्वितीय, लांग व्यू पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। युगल नृत्य में हरमन माइनर स्कूल प्रथम, गुरुकुल इंटरनेशनल द्वितीय, तृतीय रहे। प्रहसन में लांग व्यू प्रथम, द्वितीय, हरमन माइनर तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में लेक्स इंटरनेशनल प्रथम, गुरुकुल इंटरनेशनल द्वितीय, इंडियन मॉडर्न स्कूल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed