फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Matchbox collection of printed cartons

115 देश, 20 हजार माचिस डिब्बियों का कलेक्शन

Mon, 16 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 16 Feb 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Matchbox collection of printed cartons

लोगों को तरह-तरह का शौक और जुनून होता है, इसमें एक शौक माचिसों की डिब्बी एकत्र करने का है। यह शौक साकेत कालोनी के हितेश पंत (32) का है, जो 11 साल की उम्र से इन्हें एकत्र कर रहे है। हितेश ने 21 सालों में 115 देशों से 20 हजार माचिसों की डिब्बी एकत्र की है।

विज्ञापन


हितेश बताते हैं कि वह यह कलेक्शन 1994 से कर रहे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि माचिस की डिब्बी एक चौकोर आकार में होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। माचिस की डिब्बी सिगरेट के डिब्बे से लेकर केन जैसे आकार में भी मिलती है। उनके पास देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा पश्चिम देश कनाडा, फ्रांस से लेकर अरब देश बहरीन साउदी अरब,  सिंगापुर, इंडोनेशिया, रोमानिया, हांगकांग, केन्या, थाईलैंड आदि जगहों की माचिस है, इनमें उन जगहों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पहलू की झलक भी मिलती है।
विज्ञापन


कई जगह उन्होंने खुद माचिस एकत्र की, तो बाकी जगहों लोगों के सहयोग से कलेक्शन किया है। यह जुनून जारी है। उनका लक्ष्य लिम्का बुक आदि जगहों पर अपना नाम दर्ज कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed