फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Masterji's class

Nainital News: छात्राओं की बेबाकी से लगी मास्टरजी की क्लास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Masterji's class
हल्द्वानी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत छात्र बनकर अध्य
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मंगलवार को अचानक अटल उत्कृष्ट आदर्श इंटर कॉलेज फूलचौड़ पहुंच गए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का हाल जाना तो छात्राओं ने हालात सुना दिए। बताया कि अंग्रेजी की कक्षा में केवल सारांश पढ़ाया जाता है। जल्द अर्धवार्षिक परीक्षा होने जा रही है। ऐसे में कैसे बेहतर ढंग से पेपर दे पाएंगे। दिक्कतों को प्रबंधन के समक्ष रखा तो पर कोई सुधार नहीं हुआ है।
इस पर आयुक्त ने अंग्रेजी विषय के शिक्षक को क्लास लेने के निर्देश दिये। आयुक्त के निर्देश पर शिक्षक ने अंग्रेजी विषय के पाठ पढ़ाया, पर वे बच्चों को हिन्दी में भावार्थ बताने में नाकाम रहे। आयुक्त ने अध्यापक और प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। कहा कि पहले खुद पढ़ें, उसके बाद बच्चों को पढ़ाएं। उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई भी लंबे समय से न होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एडी शिक्षा को निरीक्षण नोट भेजने के साथ निरीक्षण के निर्देश दिए जाएंगे। एडी शिक्षा के निरीक्षण के बाद फिर दूसरे विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





ओवर हेड टैंक और निर्माणाधीन ट्यूबवेल का निरीक्षण किया
हल्द्वानी। हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम में बनने वाले ओवरहैड टैंक एवं निर्माणाधीन ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना ने बताया कि इस ट्यूबवेल से चार गावों के 528 परिवारों के पेयजल की लाइन से जलजीवन मिशन योजना के तहत जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

हल्द्वानी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत छात्र बनकर अध्य

हल्द्वानी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत छात्र बनकर अध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed