फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Massive fire in Old London House in Nainital

UK News: नैनीताल में ओल्ड लंदन हाउस भीषण आग, प्रो. अजय रावत की बहन की मौत; ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

Thu, 28 Aug 2025 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

नैनीताल के मल्लीताल में मोहन को चौराहे पर स्थित ओल्ड लंदन हाउस की ऊपरी मंजिल में देर रात भीषण आग लग गई। आग में जलकर एक एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Massive fire in Old London House in Nainital
नैनीताल में ओल्ड लंदन हाउस भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल नगर के मल्लीताल में मोहन को चौराहे पर स्थित 1863 में बने ओल्ड लंदन हाउस की ऊपरी मंजिल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इमारत में अपने बेटे निखिल के साथ रह रहीं इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता बिष्ट (86) की आग में जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के बाद उनका शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


बुधवार रात 9:54 बजे आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन के अंदर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग विकराल होती देख पुलिस ने एहतियातन आसपास की दुकानों और घरों को भी खाली करवा दिया। इसके साथ ही बिजली की आपूर्ति भी कट करा दी गई। अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मची रही। ढाई घंटे बाद 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच मौके पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शैलेश नेगी, एसडीएम नवाजिश खलीक समेत कई अधिकारी पहुंच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। टीम ने घर के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया है। अन्य नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।- प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed