फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marriage began two and a half million

शादी के लिए मिलने लगे ढाई लाख

Sat, 19 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 19 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Marriage began two and a half million
rupees note

अगर आपके घर शादी-ब्याह है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकों से आपको ढाई लाख रुपए का भुगतान होगा। ढाई लाख रुपए की धनराशि माता या पिता, वर या वधू के खाते से ही निकाली जा सकेगी।

विज्ञापन


विवाह कार्ड, पैन कार्ड और केवाईसी फार्म आपको देना होगा साथ ही बैंक को लिखकर देना होगा कि किसी दूसरे बैंक से ढाई लाख रुपए नहीं निकालेंगे। हालांकि अभी कुछ बैंकों में यह आदेश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


ढाई लाख रुपए के भुगतान को लेकर शुक्रवार को असमंजस की स्थिति थी। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा समेत कई बैंकों में गाइड लाइन नहीं पहुंची थी। जबकि स्टेट बैंक आफ इंडिया में सुबह ही गाइड लाइन आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या ये आ रही थी कि खातों से 24 हजार से अधिक का भुगतान नहीं हो रहा था। कुछ देर बात खबर आई कि विवाह कार्ड का वेरीफिकेशन डीएम से कराना होगा। गाइड लाइन में एक बार फिर परिवर्तन हुआ और तय किया गया कि वेरीफिकेशन बैंक अपने स्तर से करेगा।

सूत्रों की मानें तो विवाह कार्ड, केवाईसी फार्म, पैन कार्ड की प्रति के साथ आवेदन पत्र देना होगा। बैंक को अंडर टेकिंग देनी होगी कि किसी दूसरे बैंक से ढाई लाख रुपए नहीं निकालेंगे। ढाई लाख रुपए वर या वधू, वर या वधू के माता या पिता अपने खाते से निकाल सकते हैं।

यह धनराशि एक खाते से ही निकाली जा सकती है। सूत्रों की मानें तो किसी आवेदन पर संदेह होने पर बैंक पुलिस या प्रशासन से वेरीफिकेशन के लिए सहायता ले सकता है। शुक्रवार को एसबीआई में लगभग 20 लोगों को ढाई-ढाई लाख रुपए का भुगतान विवाह के लिए किया गया। कुसुमखेड़ा, टीपी नगर, हल्द्वानी मुख्य शाखा समेत अन्य से भुगतान हुआ।

स्पेशल एकाउंट के तहत किया भुगतान

शादी-ब्याह वाले परिवारों को राहत देने के बाद शुक्रवार को बैंकों को भुगतान करने में समस्या आई। साफ्टवेयर से 24 हजार रुपए से अधिक नहीं निकल रहे थे। बैंकों ने आवेदन करने वालों को शाम चार बजे बुलाया था। एक स्पेशल एकाउंट खोलकर आवेदन करने वालों को भुगतान किया गया।

खातों में पर्याप्त धनराशि न होने पर करें ट्रांसफर
अगर आप विवाह के लिए ढाई लाख रुपए निकालना चाहते हैं और खाते में पूरी धनराशि नहीं है तो बेटे, पत्नी, बेटी या बहू के खाते से ट्रांसफर कर सकते हैं। धनराशि ट्रांसफर करने पर सरकार ने कोई रोक नहीं लगाई है मगर ढाई लाख रुपए की निकासी एक ही खाते से होगी।

बैंक कर्मियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी घर में शादी है और माता, पिता, वधू या वर के खाते में अगर ढाई लाख रुपए नहीं है तो अलग-अलग खातों से विवाह के लिए राशि नहीं निकाली जा सकती है।


सभी लोग किसी एक के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर करने के बाद चेक के माध्यम से किसी एक खाते से ढाई लाख रुपए विवाह के लिए निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed