Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many patients returned without blood test due to delay in billing from Sushila Tiwari Hospital Haldwani

मरीजों की पीड़ा: बिलिंग में देरी से कई मरीज खून की जांच के बिना लौटे, HIS विभाग नहीं दे पाया सही ट्रेनिंग

Wed, 28 Aug 2024 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:44 AM IST
सार

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के एचआईएस विभाग ने ऑनलाइन बिलिंग की शुरूआत तो कर दी लेकिन कर्मचारियों को दक्ष नहीं बना पाया। हालत यह है कि पांच दिन बाद भी मरीजों को सुबह से बिलिंग काउंटर में खड़ा होना पड़ रहा है और दोपहर तक ही नंबर आ रहा है। 

विज्ञापन
Many patients returned without blood test due to delay in billing from Sushila Tiwari Hospital Haldwani
सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के एचआईएस विभाग ने ऑनलाइन बिलिंग की शुरूआत तो कर दी लेकिन कर्मचारियों को दक्ष नहीं बना पाया। हालत यह है कि पांच दिन बाद भी मरीजों और तिमारदारों को सुबह से बिलिंग काउंटर में खड़ा होना पड़ रहा है और दोपहर तक ही नंबर आ रहा है। दो बजे तक 170 लोगों की ही खून की जांच हो सकीदेरी के कारण मंगलवार को कई मरीजों की खून की सैंपलिंग जांच ही नहीं हो सकी और मरीज वापस लौट गए। मरीज सुबह सात बजे से अस्पताल पहुंचना शुरू हो गये थे। बिलिंग काउंटर में तीन ही सिस्टम लगे हैं और एक व्यक्ति की बिलिंग में सात से 10 मिनट लग रहे हैं। यहां महिलाओं और वृद्धों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। कई बुजुर्ग मरीज देर तक खड़े रहने में असमर्थ दिखे।

विज्ञापन

इधर एचआईएस प्रभारी सीएस गुरुरानी का कहना है कि साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया है, कर्मचारियों को समझने में थोड़ा समय लग रहा है। कई तरह की जांचों के रेट कम्प्यूटर में फीड करने में समय लग रहा है। कुछ दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: गौला नदी में कूदे दो युवक, एक की मौत...दूसरे को पुलिस ने बचाया; मोबाइल से तलाशी जा रही सुसाइड की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे आ गए थे। अभी भी 30 लोग आगे से लाइन में हैं। हमारा नंबर आने तक दो बज जाएंगे। तब तक ब्लड सेंपल का काउंटर बंद हो जाएगा। अब जांच के लिए कल आएंगे।

-गुलफिजा, ज्योलिकोट।

एक बज गया है। अभी भी लंबी लाइन लगी है। मेरे पीछे भी कई लोग खड़े हैं। कब तक नंबर आएगा पता नहीं है।
-पुष्पा देवी, हल्द्वानी।

पैर में दिक्कत है। कुछ जांचें करानी हैं जिसके लिए लाइन में लगा था लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आने से दिक्कत हो रही है।
-कबीर अहमद, काठगोदाम।

अल्मोड़ा से इलाज के लिए पहुंचा हूं। कुछ जांचें करानी हैं, सुबह से लाइन में लगे हैं लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया है।
-करन सिंह

दूर से इलाज के लिए आए हैं लेकिन नंबर आने में काफी समय लग रहा है। जांच हो जाती तो लौट जाते। अब आज यहीं रुकना पड़ेगा।
- अमन सिंह भोजक, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed