फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many claimants of Congress applied

कांग्रेस के कई दावेदारों ने किया आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Many claimants of Congress applied
स्वराज आश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लालकुआं विधानसभा से दावेदारी का आवेदन पत्र सौंपते राजे?
हल्द्वानी। कांग्रेस से विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी करने वाले संभावित दावेदारों में आवेदन शुरू कर दिया है। चार सीटों के कई दावेदारों ने सदस्यता रसीद और आवेदन जिला और महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को सौंप दिए हैं। 14 दिसंबर को सभी दावेदारों के आवेदन प्रदेश मुख्यालय भेजे जाएंगे। बताया गया है कि दावेदारों के आवेदन पत्रों में महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की गोपनीय रिपोर्ट काफी हद तक मायने रखेगी। अभी नैनीताल और रामनगर सीट से किसी भी प्रत्याशी ने अपने आवेदन पत्र नहीं सौंपे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लालकुआं सीट से राजेंद्र सिंह खनवाल, हल्द्वानी सीट से हेमंत बगड्वाल, कालाढूंगी सीट से विजय सिजवाली, जया कर्नाटक और महेश कांडपाल ने अपने आवेदन पत्र और सदस्यता रसीद सौंपी। हल्द्वानी सीट से सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया अपना दावा आवेदन और सदस्यता रसीद जमा करा चुके हैं। अभी 13 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। 14 दिसंबर को सभी आवेदन प्रदेश मुख्यालय भेजे जाएंगे। आवेदन पत्र में दावेदार को यह भी बताना है कि 2010 से 2016 तक के सदस्यता अभियान पर उनकी क्या भागीदारी रही और अब शुरू हुए 2017 से 2023 तक की सदस्यता अभियान में वह क्या योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed