फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mangal Singh, who trained 1,230 children and got them recruited in the army, was honored.

Nainital News: 1230 बच्चों को प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती कराने वाले मंगल सिंह सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:44 AM IST
सार

हल्द्वानी में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग द्वारा पूर्व सैनिकों और सेना प्रशिक्षण देने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह में मंगल सिंह व गजेन्द्र सिंह को विशेष प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में वीरनारियां व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Mangal Singh, who trained 1,230 children and got them recruited in the army, was honored.

विस्तार

हल्द्वानी। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले रिटायर्ड पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में देहरादून लीग के अध्यक्ष एमएल असवाल और इंद्रजीत सिंह बोरा ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रशिक्षण देने वाले मंगल सिंह और उनके सहयोगी लांसनायक गजेन्द्र सिंह को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार दिया। 18 कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक सीएचएम मंगल सिंह सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र के तहत पीरूमदारा में वर्ष 2018 से युवाओं को सेना में जाने के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण ले चुके 1230 युवा सेना में भर्ती हो चुके हैं। इस मौके पर वीरनारियों के साथ ही जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी बीडी कांडपाल, केएस महर, बीएस रौतेला, प्रमोद शर्मा, भूपाल सिंह, एमएस राठौड़, नवीन पोखरियाल, पीएस परिहार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed