फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Idols of Goddesses Nanda and Sunanda installed in Bhowali.

Nainital News: भवाली में स्थापित हुई मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा

Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Idols of Goddesses Nanda and Sunanda installed in Bhowali.
भवाली (नैनीताल)। भवाली के देवी मंदिर में शनिवार को नंदाष्टमी पर मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ पूरी हुई। इसके बाद मां नंदा-सुनंदा के श्रद्धालुओं के दर्शन किए। महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत महिलाओं की ओर से पारंपरिक शगुनआखर गीतों से हुई। विधायक सरिता आर्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष मनीष साह, पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य, बालम सिंह महरा, नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, रंभा साह, पम्मी तिवारी, आरती भगत, खजान भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम
गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके चलते जाम की समस्या बनी रही और यात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खैरना में पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोकना पड़ा। पुलिस ने भीमताल और भवाली में श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा कर शटल सेवा उन्हें से कैंची धाम भेजा। खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि देर शाम भारी वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन

माइंड पावर यूनिवर्सिटी में गणेश उत्सव आयोजित
भीमताल (नैनीताल)। माइंड पावर यूनिवर्सिटी भीमताल में पांच दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ खेल, फेस पेंटिंग, रंगोली और डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने वर्ष 2025 और 2026 की यूनिवर्सिटी टॉपर ट्विंकल यादव को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2026 की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. हृदयेश कुमार, डॉ. श्वेता भोसले, डॉ. पवन कुमार धस्माना, देवेंद्र सिंह बोहरा, डॉ. सुरेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed