फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mandi's security guard beaten up and uniform torn

मंडी के सुरक्षा गार्ड को पीटा वर्दी फाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mandi's security guard beaten up and uniform torn
हल्द्वानी। नवीन मंडी के पश्चिमी गेट पर वीडियोग्राफी करने से मना करने पर दो लोगों ने सुरक्षा गार्ड को पीटकर वर्दी फाड़ दी। गार्ड ने मंडी पुलिस चौकी में भागकर जान बचाई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में पीआरडी जवान गणेश चंद्र टम्टा सुरक्षा गार्ड है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर की रात करीब पौने दस बजे फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह मंडी के पश्चिमी गेट पर आया। वह मंडी के अभिलेखों और परिसर की वीडियो मोबाइल से बनाने लगा। मना करने पर वह गालीगलौज करने के बाद पीटने लगा। इस बीच राजेंद्र सिंह के साथ ललित भी मौजूद था। दोनों ने जाति सूचक शब्द बोलकर मारने की धमकी दी। इस पर गणेश भागकर पुलिस चौकी में गया।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने राजेंद्र सिंह और ललित के खिलाफ धारा 332,504,506, 3 (1) एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed