फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man absconds with mobile, cash and silver chain in Nainital

ट्रेन में हुई दोस्ती: नैनीताल में मोबाइल-नकदी समेत चांदी की चेन लेकर फरार, सभी होटल के कमरे में साथ सोए थे

Thu, 24 Sep 2026 09:06 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 24 Sep 2026 09:06 PM IST
सार

कैंची धाम दर्शन के लिए निकले शामली के चार पर्यटकों को ट्रेन में एक अजनबी से दोस्ती करना भारी पड़ गया।
सफर के दौरान बना दोस्त उनके साथ नैनीताल पहुंचा और रात में मौका पाकर मोबाइल, करीब 13,500 रुपये और चांदी की चेन लेकर गायब हो गया।

विज्ञापन
Man absconds with mobile, cash and silver chain in Nainital
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कैंची धाम दर्शन के लिए निकले शामली के चार पर्यटकों को ट्रेन में एक अजनबी से दोस्ती करना भारी पड़ गया। सफर के दौरान बना दोस्त उनके साथ नैनीताल पहुंचा और रात में मौका पाकर मोबाइल, करीब 13500 हजार रुपये और चांदी की चेन लेकर गायब हो गया। इतना ही नहीं, चारों पर्यटकों को कमरे में बाहर से बंद कर गया। पीड़ितों ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

शामली के हसनपुरी निवासी शिवम कुमार अपने दोस्तों मुकुल सैनी, चंकी कुमार और चेतन कुमार के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए ट्रेन से आ रहे थे। मुरादाबाद के पास ट्रेन में एक युवक सवार हुआ। बातचीत में उसने अपना नाम दीपक बताया और कैंची धाम जाने की बात कही। बातचीत बढ़ी तो चारों पर्यटकों की उससे दोस्ती हो गई।

विज्ञापन

काठगोदाम पहुंचने के बाद पांचों नैनीताल आ गए और एक कमरे में ठहर गए। रात करीब एक बजे चारों पर्यटकों के सोने के बाद दीपक उनके मोबाइल और सामान पर हाथ साफ कर कमरे से निकल गया। पर्यटकों के अनुसार, वह मोबाइल कवर में रखे 3500 रुपये, बैग में रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी और चांदी की चेन भी ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब पर्यटकों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। होटल कर्मियों की मदद से दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने साथी युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद तल्लीताल थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed