फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Malnutrition is spreading more in cities than villages in Haldwani

हल्द्वानी में कुपोषण: गांवों से अधिक शहरों में पांव पसार रहा कुपोषण, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Fri, 13 Oct 2023 09:41 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Oct 2023 09:41 AM IST
सार

नैनीताल जिले में गांवों से अधिक शहरों में कुपोषण पांव पसार रहा हैं। वर्ष-2023 में जुलाई तक प्राप्त आंकड़ों में जिले भर से 264 कुपोषित और 29 अतिकुपोषित मिले। कुपोषित बच्चों में सर्वाधिक 81 हल्द्वानी शहर क्षेत्र के हैं। 

विज्ञापन
Malnutrition is spreading more in cities than villages in Haldwani
कुपोषित बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की कुपोषण मुक्त भारत बनाने की योजना शहरों के लिए नाकाम साबित हो रही है। जिले के बाल विकास विभाग से जुलाई तक मिले आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में कुपोषित बच्चे अधिक मिले हैं जिन्हे विभाग की ओर से चिह्नित कर पोषण आहार से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित 1416 आंगनबाड़ी केंद्रों में हर माह पोषण सप्ताह के तहत पांच तारीख को बच्चों का वजन किया जाता है जिसमें कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पोषक तत्व दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


वर्ष-2023 में जुलाई तक प्राप्त आंकड़ों में जिले भर से 264 कुपोषित और 29 अतिकुपोषित मिले। कुपोषित बच्चों में सर्वाधिक 81 हल्द्वानी शहर क्षेत्र के हैं। दूसरे स्थान पर रामनगर है। कोटाबाग में सबसे कम सात अतिकुपोषित बच्चे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिकुपोषित बच्चे गांवों में अधिक
अतिकुपोषित बच्चों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अधिक मिले हैं जिनमे काेटाबाग से सात और ओखलकांडा में छह बच्चे कुपोषित मिले हैं। जबकि हल्द्वानी शहर क्षेत्र में भी छह बच्चे कुपोषित मिले हैं। वहीं रामगढ़ और बेतालघाट में अतिकुपोषितों की संख्या शून्य है।


शहरी क्षेत्र में बनभूलपुरा से सबसे अधिक बच्चे कुपोषित मिलते हैं जबकि दो अन्य केंद्रों के बच्चे कुपोषित मिले हैं। इन्हें पोषण से जोड़कर कुपोषण मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिकुपोषित बच्चों को आरकेएसके की टीम के जरिये निगरानी में रखते हुए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। - शीला रौतेला, बाल परियोजना अधिकारी, हल्द्वानी शहर क्षेत्र 

जुलाई तक जारी आंकड़े 
क्षेत्र                    कुपोषित बच्चे
हल्द्वानी शहर       81
रामनगर             47
हल्द्वानी ग्रामीण    43
भीमताल             31
कोटाबाग           24
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed