{"_id":"580e6bdc4f1c1b944ebc22c0","slug":"make-dehradun-overall-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
sports
खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। जीवन में वही सफल होता है जो अनुशासन रखता है। उक्त बात चिकित्सा-शिक्षा सचिव/मंडलायुक्त डी सैंथिल पांडियन ने पांचवी राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान कही। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि खेल से मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रतियोगिता में 163 अंकों के साथ देहरादून ओवरआल चैंपियन बना। 148 अंकों के साथ ऊधमसिंह नगर द्वितीय और 105 अंकों के साथ नैनीताल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हैंडबाल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, वालीबॉल, बाधा दौड़, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सब जूनियर खो-खो (बालिका) में पौड़ी विजेता रहा।
विज्ञापन
जबकि नैनीताल उपविजेता और ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा। मोगासन (बालिका) में देहरादून प्रथम और नैनीताल द्वितीय रहा। बैडमिंटन (बालिका) में ऊधमसिंह नगर की इक्वांशी प्रथम, देहरादून की आशा थापा द्वितीय एवं देहरादून की रश्मि कठैत तृतीय रहीं।
टेबिल टेनिस (बालिका) में देहरादून की निकिता खत्री, अंकिता और श्रुति बडौनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार वालीबॉल में देहरादून पौड़ी और नैनीताल, कबड्डी में टिहरी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
80 मीटर बाधा दौड़ बालिका में ऊधमसिंह नगर की निशा प्रथम, चमोली की पूनम द्वितीय और ऊधमसिंह नगर की पायल तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर कबड्डी (बालक) में उत्तरकाशी प्रथम, पौड़ी द्वितीय और अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
खो-खो (बालक) में नैनीताल प्रथम, हरिद्वार द्वितीय और ऊधमसिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा। चक्का फेंक में ऊधमसिंह नगर के विनीत राणा प्रथम, चमोली के नितिन रावत द्वितीय और पौड़ी के दीपू तृतीय स्थान पर रहे।
80 मीटर बाधा दौड़ बालक में ऊधमसिंह नगर के विश्वनाथ प्रथम, मनोज बोहरा चंपावत द्वितीय और आयुश महर चंपावत तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर कबड्डी (बालक) में उत्तरकाशी प्रथम, पौड़ी द्वितीय और अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
प्राथमिक खो-खो (बालक) में देहरादून विजेता रहा, जबकि हरिद्वार उपविजेता और नैनीताल तृतीय स्थान पर रहा। बालिका प्राथमिक अल्मोड़ा की हेमा मेहता प्रथम, सोनम ऊधमसिंह नगर द्वितीय, देहरादून की राखी तृृतीय रहीं।
प्राथमिक खो-खो (बालिका) में देहरादून विजेता, पौड़ी द्वितीय एवं रुद्रप्रयाग तृतीय स्थान पर रहा। प्राथमिक कबड्डी (बालिका) में उत्तरकाशी विजेता, देहरादून उपविजेता और टिहरी तृतीय स्थान पर रहा।
इस दौरान सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडी प्रारंभिक शिक्षा डॉ. नीता तिवारी, डीईओ सुभागा आर्या, सीईओ आरएल आर्य, पूरन नयाल, अरविंद चौधरी आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट एवं नवीन पांडे ने किया।