{"_id":"66c13145330ac721f6035174","slug":"make-adequate-arrangements-to-deal-with-dengue-dr-dhan-singh-haldwani-news-c-337-1-shld1032-113412-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से निपटने के पर्याप्त इंतजाम रखें : डॉ. धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से निपटने के पर्याप्त इंतजाम रखें : डॉ. धन सिंह
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर
हल्द्वानी। स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू को लेकर विशेष सर्तकता बरतने और पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए। कहा कि 20 अगस्त से 20 सितंबर के दौरान डेंगू के फैलने की आशंका ज्यादा रहती है। मंत्री ने हल्द्वानी के लिए उपलब्ध 1200 मच्छदानियों को झुग्गी बस्तियों में बांटने को कहा।
सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक लेते हुए उन्होंने डेंगू से बचाव की तैयारियों की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. हरीश पंत और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए हल्द्वानी में सरकारी और निजी अस्पतालों में 175 बेड आरक्षित हैं। इन सभी जगहों पर मच्छरदानी लगाई गई हैं। बताया कि पिछले साल 16 अगस्त तक डेंगू के 41 मामले आ चुके थे जबकि इस बार एक भी केस नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने आशा वर्करों की मदद से डेंगू से बचाव पर जोर दिया। उन्होंने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थितियों के बारे में भी वहां के प्राचार्यों से जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ से मोतीनगर में बन रहे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के बारे में भी पूछा। बैठक में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, पिथौरागढ़ के डॉ. अजय आर्या, बेस के पीएमएस डॉ. केके पांडे, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी आदि रहीं।