फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   makaan jameendoj, bujurg kee maut

नाचनी क्षेत्र में भारी तबाही, कई मकान जमींदोज, बुजुर्ग की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
makaan jameendoj, bujurg kee maut
नाचनी के टिम्टिया में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला धनी देवी को सकुशल निकालते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ जिले के नाचनी में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। टिम्टिया गांव में एक मकान में मलबा घुसने से बुजुर्ग राम सिंह की मौत हो गई और उनकी पत्नी धनी देवी घायल हो गई। गांव के दो और लोग भी घायल हुए हैं। लोगों का कहना है कि बादल फटने से नाचनी क्षेत्र मेें भारी तबाही हुई है। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने माना कि शुक्रवार को क्षेत्र में अत्यधिक बारिश हुई। उन्होंने बादल फटने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

नाचनी में बोल्डर गिरने से एक मकान ध्वस्त हो गया है तो तीन मकान रामगंगा नदी में समा गए हैं। तल्ला भैंसकोट में एक मकान ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन से 7 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। बाथी और कोट्यूड़ा में भी एक-एक मकान ध्वस्त हो गया है। हुपुली में एक मैक्स जीप और दो मोटरसाइकिलें मलबे की चपेट में आने से हुपुली नाले में समा गई हैं।
विज्ञापन

टिम्टिया से लेकर बांसबगड़ के बरा तक के 20 किमी दायरे में जबरदस्त तबाही मची है। थल-मुनस्यारी सड़क 60 मीटर हिस्से में ध्वस्त हो गई है। तमाम आंतरिक सड़कें मलबा आने से बंद हो र्गइं हैं। तल्ला भैंसकोट के बमनगांव खालसा में भूस्खलन से भगत सिंह का मकान ध्वस्त होने से 5 गायें मलबे में दब र्गइं। खतरे की जद में आए सात परिवारों ने घर छोड़ दिए हैं। बाथी गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए और चार मवेशी मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल योजनाएं, पुल, घराट, पंचायत घर बहे
नाचनी (पिथौरागढ़)। खबरिया नाला उफान पर आने से भैंसखाल का पंचायत घर बह गया। कई पेयजल योजनाएं, सिंचाई गूल और चेकडैम बह गए हैं। राया-बजेता सड़क में तल्ला भैंसकोट के गधेरे में बने मोटर पुल के दोनों छोर बह गए हैं। सार्वजनिक शौचालय, पेयजल टैंक ध्वस्त हो गया है। दो कंकरीट पुल, एक घराट बह गया है। डीएम वीके जोगदंडे और दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सत्याल ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

नानी के टिम्टिया में इसी मकान में मलबा घुसने से हुई राम सिंह की मृत्यु। अमर उजाला

नानी के टिम्टिया में इसी मकान में मलबा घुसने से हुई राम सिंह की मृत्यु। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed