फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mail sent by creating fake ID of VC

कुलपति की फर्जी आईडी बनाकर भेजी मेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mail sent by creating fake ID of VC
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। साइबर हैकरों द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर मेल भेजने का मामला सामने आया है। विवि प्रशासन की ओर से मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई है। वहीं कर्मचारियों को भी इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हैकरों ने कुलपति के नाम से फर्जी ईमेल बनाकर विवि के कर्मियों को मेल भेजी गई है। मेल भेजने वाले ने खुद को कुलपति बताकर संपर्क करने को कहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। विवि ने तत्काल एडवाइजरी जारी की है। साथ ही इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की है। यह पहला मामला नहीं है जब विवि में इस प्रकार का फर्जी ईमेल बनाकर लोगों को मेल भेजी गई है। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी कुलपति प्रो. केएस राणा की फर्जी ई मेल आईडी बनाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

शरारती तत्वों की ओर से एक ई मेल आईडी बनाई गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद फर्जी आइडी से अपने कर्मचारियों और संबंधित विभागों को आगाह किया है।
प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed