फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Maid caught stealing Money from Doctor House from Seen in hidden camera

Haldwani: हिडन कैमरे में कैद हुई डॉक्टर दंपती के घर काम करने वाली नौकरानी की करतूत, पढ़कर होगी हैरानी

Mon, 31 Jul 2023 04:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 31 Jul 2023 04:34 PM IST
सार

कृष्णा कुंज निवासी डॉ. राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह और उनकी चिकित्सक पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते हैं।

विज्ञापन
Haldwani News: Maid caught stealing Money from Doctor House from Seen in hidden camera
हिडन कैमरा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नौकरानी तीन साल से डाॅक्टर दंपती के घर से पैसे चुरा रही थी। दंपती को शक हुआ तो उन्होंने अलमारी में कैमरा लगा दिया। इस बीच नौकरानी तिजोरी से चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में नौकरानी के घर से 4.70 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। नौकरानी के बैंक अकाउंट में छह लाख रुपये से अधिक पैसा जमा है। नौकरानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कृष्णा कुंज निवासी डॉ. राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह और उनकी चिकित्सक पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं काॅलोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी मधु को 4500 रुपये मासिक वेतन पर रखा था। चिकित्सक का कहना है कि उनके घर से अकसर छोटी-छोटी रकम गायब हो रही थी जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। कहा कि 22 जुलाई को उन्होंने 10 लाख रुपये अपनी अलमारी में रखे थे।
विज्ञापन


Dehradun Crime:   राजधानी में मॉल के बाहर महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर लगाया कैमरा

25 जुलाई को कैश देखा तो 4,70,000 रुपये कम थे। इस बीच उन्हें नौकरानी पर शक होने लगा। उन्होंने अपनी अलमारी में कैमरा छुपाकर रख दिया और इसकी रिकाॅर्डिंग ऑन कर दी। साथ ही अलमारी में पैसा रख दिया। 29 जुलाई को अलमारी में रखे पैसों में से 7500 रुपये कम मिले। डाॅक्टर राहुल ने कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो नौकरानी मधु चोरी करते हुए दिखाई दी। इस पर वह कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि उनके घर से पिछले तीन साल में लगभग 11 लाख रुपये चोरी हुए हैं। चिकित्सक राहुल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

गिरफ्तारी के लिए एसआई मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश को नौकरानी के घर भेजा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को नौकरानी मधु के घर से 4.70 लाख रुपये कैश मिले। पुलिस की पूछताछ के बाद उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने नौकरानी की बैंक डिटेल निकाली तो पता लगा कि उसके खाते में 6.30 लाख रुपये हैं। उसने पुलिस को बताया कि यह रकम भी उसने चिकित्सक के घर से चोरी की थी। अब पुलिस बैंक खाते को सीज करने जा रही है। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस नौकरानी का बैंक खाता फ्रीज करा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed