फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahendra Singh Dhoni disappointed with Team India defeat

हार पर धोनी का रिएक्शन: टीम इंडिया की पराजय ने 'माही' को भी किया निराश! इस स्टार क्रिकेटर से 35 मिनट की बात

Mon, 20 Nov 2023 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

किक्रेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शुरू होते ही कमरे में कैद धोनी प्रारंभिक तीन विकेट गिरने के बाद कुछ देर बाहर आए। इस दौरान वह परेशान भी दिखे। लेकिन पत्नी व अन्य पारिवारिक सदस्य उन्हें समझाते देखे गए। कुछ देर बाद माही फिर कमरे में जाकर टीवी देखने लगे।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni disappointed with Team India defeat
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2011 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही ने रविवार को फाइनल मुकाबले से ठीक पहले विराट कोहली से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। करीब आधा घंटा से अधिक समय तक हुई वार्ता में उन्होंने कोहली को गुरुमंत्र भी दिया। जिसके बाद वह मैच देखने लगे। हालांकि प्रारंभिक विकेट गिरने पर वह कुछ देर बाहर भी आए। लेकिन बाद में वह फिर कमरे में मैच देखने चले गए।

विज्ञापन


मौजूदा गार्ड व अन्य ने बताया कि मैच के दौरान अक्सर वह अकेले ही रहते हैं। फाइनल मुकाबले में किसी को भी डिस्टर्ब करने की मनाही रही।

धोनी मंगलवार से कुमाऊं परिक्षेत्र में हैं। मंगलवार को वह पंतनगर होते हुए नैनीताल आर्मी गेस्ट हाउस पहुंचे। वह राजभवन भी गए थे जिसके बाद अल्मोड़ा, जैती होते हुए बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंचे। पगूंट जाने के बाद वह यहां प्रसादा भवन में रुके हैं। परिजन नगर में घूम रहे हैं, लेकिन धोनी भवन में ही रह रहे हैं। मुख्य रूप से वह यहां अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन और शांतवादियों में फाइनल मुकाबला देखकर इन पलों को यादगार बनाने आए हैं।

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni disappointed with Team India defeat
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात 12 बजे केक काटकर उन्होंने पत्नी साक्षी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अक्सर पत्नी व परिजनों के साथ रहने वाले माही ने इस अवसर पर उनके साथ आई सुरक्षा टीम व अन्य को भी सामूहिक भोज दिया। रविवार सुबह से वह फाइनल मुकाबले को लेकर उत्सुक थे। सुरक्षा सूत्र बताते हैं कि मुकाबले को लेकर उन्होंने कई लोगों से बात भी की। मुख्य रूप से फाइनल से ठीक पहले विराट कोहली से अकेले में करीब 35 मिनट बात की। बताया जाता है कि उन्होंने अपने क्रिकेट अनुभव, कप्तानी व पिच से संंबंधित गहन चर्चा कर उन्हें जीत का गुरुमंत्र भी दिया। 

 

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni disappointed with Team India defeat
माही ने नैनीताल में मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
मैच की शुरुआत से कमरे में कैद धोनी प्रारंभिक तीन विकेट गिरने के बाद कुछ देर बाहर आए। इस दौरान वह परेशान भी दिखे। लेकिन पत्नी व अन्य पारिवारिक सदस्य उन्हें समझाते देखे गए। कुछ देर बाद माही फिर कमरे में जाकर टीवी देखने लगे। शनिवार को भी उनके कुछ परिजन नगर भ्रमण को निकले थे, लेकिन माही मैच देखने में मशगूल रहे। 

 
विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni disappointed with Team India defeat
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
उनके आवास के बाहर प्रशंसक और बच्चों की भीड़ रही। लेकिन भवन में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। हालांकि मैच से पूर्व इक्का दुक्का लोग बड़ी अप्रोच से उन्हें अथवा परिजनों को फोन करवाकर उनसे मिलते भी देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed