{"_id":"688d1e0c334811359102e710","slug":"mahatma-gandhis-old-statue-removed-will-be-installed-near-police-post-nainital-news-c-238-1-shld1020-117144-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाई, पुलिस चौकी के पास लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाई, पुलिस चौकी के पास लगेगी
Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल चौराहे पर वर्षों से स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को हाईकोर्ट के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। प्रतिमा को सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हटाया गया है। मरम्मत के बाद प्रतिमा को पुलिस चौकी के पास स्थापित किया जाएगा।
तल्लीताल में कई वर्ष पूर्व गांधी जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के चलते गांधी की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया। मामला हाईकोर्ट के अधीन चला गया था। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद लोनिवि ने शुक्रवार शाम से जेसीबी, कटर व हैमर की मदद से महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाई गई। इस दौरान तल्लीताल में भीड़ भी जमा रही। ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से हटाया गया है। प्रतिमा की मरम्मत कराकर दोबारा तल्लीताल पुलिस चौकी के पास खाली स्थान पर लगाया जाएगा।