फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maharashtra won gold in women Kho-Kho competition at 38th national games

National Games: महाराष्ट्र की महिला खो-खो टीम का गोल्ड पर कब्जा, ओडिशा ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम

Sat, 01 Feb 2025 01:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:41 PM IST
सार

National Games: गौलापार स्टेडियम में शनिवार को महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में महाराष्ट्र की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं ओडिशा ने सिल्वर मेडल जीता है।

विज्ञापन
Maharashtra won gold in women Kho-Kho competition at 38th national games
महिला खो-खो टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौलापार स्टेडियम हल्द्वानी में शनिवार को महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच में महाराष्ट्र की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं ओडिशा ने सिल्वर मेडल जीता है। 

विज्ञापन


गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार को चार सेमीफाइनल मुकाबला हुए। महिला वर्ग में पहला मुकाबला दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच हुआ, इसमें महाराष्ट्र ने 26-16 के अंतर से दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में ओडिशा की लड़कियों ने कर्नाटक को 36-23 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र के लड़कों ने प. बंगाल को 32-22 से हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। अंतिम मुकाबला ओडिशा और केरल के लड़कों के बीच हुआ। इसमें ओडिशा ने 32-26 से जीत दर्ज की। शनिवार को पुरुष और महिला वर्ग में महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


कांस्य के लिए भी होगा मुकाबला
शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में महिला और पुरुष वर्ग में दो-दो टीमें बाहर हो गई हैं। खो-खो के नियमानुसार हर वर्ग में तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को कांस्य पदक दिया जाता है। इसके लिए शनिवार को पहले हार्ड लाइन मैच होंगे। इसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली और कर्नाटक, महिला वर्ग में प. बंगाल और केरल की बीच भिड़ंत होगी। दोनों विजेता टीमों को कांस्य पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed