{"_id":"16df9d6d7cc4527da14b667164ab366d","slug":"mahapanchayat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब के नाम पर बनेंगे दो मेडिकल कालेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब के नाम पर बनेंगे दो मेडिकल कालेज
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों से कांग्रेस का शरीर और आत्मा का रिश्ता है। महात्मा गांधी ने इस रिश्ते की नींव रखी थी। बाबा साहब के नाम से राज्य में दो मेडिकल कालेज और जगजीवन राम के नाम पर चार पालीटेक्निक की बात कहकर बुधवार को यहां शोषित मुक्त संगठन उत्तराखंड की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति-जनजाति महापंचायत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दलित कार्ड खेला। उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति के महापुरुषों के नाम पर पार्क बनवाने की भी बात कही।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित महापंचायत में सीएम रावत ने कहा कि कुछ लोग संविधान की प्रस्तावना से मूल भावना समता, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को हटाना चाहते हैं। संविधान से छेड़छाड़ की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपनल के तहत आउटसोर्स से रखे जाने वाले कर्मियों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी। स्पेशल कंपोनेंट प्लान का पैसा ठीक ढंग से खर्च हो इसके लिए वह स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति को कानूनी सलाह और सहायता को हाईकोर्ट में तीन वकील नियुक्ति किए जाएंगे।
विज्ञापन
संवैधानिक पदों की रिक्तियों को 15 दिनों के भीतर भरा जाएगा। खुशीराम और जयानंद भारती के नाम से पार्क बनेगा। उन्होंने भीमराव अंबेडकर विद्यालय दमुवाढूंगा के उच्चीकरण और महाराणा प्रताप कालेज खटीमा को अनुदान सूची में रखने की घोषणा की। कहा कि प्रमोशन में आरक्षण का नया फार्मूला जल्द ही निकाल लिया जाएगा। नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबित पड़े पदोन्नति में आरक्षण विधेयक को लोकसभा में पास कराने की मांग की गई है। इससे पहले रावत ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आरक्षण कोटे के पद सामान्य से नहीं भरे जाएंगे। आउटसोर्स से भरे जाने वाले पदों पर आरक्षण लागू किया जाएगा। निजी सेक्टरों ने अगर दबाव बनाया तो केंद्र सरकार से बात कर एक्ट बनाकर व्यवस्था को लागू करेंगे। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि सौ करोड़ से स्वर्गीय हरि प्रसाद टम्टा शिल्पकार उन्नयन संस्थान का निर्माण होगा।
नजूल भूमि पर बसाए जाएंगे सफाई कर्मी
मुख्यमंत्री ने महापंचायत में कहा कि शहरी क्षेत्रों में बची भूमि पर सफाई कर्मियों को बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर, 2014 तक वर्गचार, नजूल और सरकारी भूमि पर बसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। वर्ष 2018 तक किसी भी परिवार को आवासहीन नहीं रहने दिया जाएगा। रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग में एक हजार बैकलॉग के पद भर दिए गए हैं। अगले तीन वर्षों में बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रतिवर्ष कितने पदों पर भर्ती होनी है, इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।