फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahanayak still remembers the taste of potato flakes found near Sherwood

महानायक को आज भी याद है शेरवुड के समीप मिलने वाले आलू के गुटकों का स्वाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mahanayak still remembers the taste of potato flakes found near Sherwood
नैनीताल। बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन है। बच्चन की पैदाइश भले ही प्रयागराज की हो और वह रहते मुंबई में हों लेकिन नैनीताल से उनका अटूट रिश्ता रहा है। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर भी वह आए दिन नैनीताल का जिक्र करते हैं। यही वह शहर है जहां अमिताभ ने पहली बार अभिनय किया और पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया के बेताज बादशाह बन गए। आज भी उन्हें शेरवुड कॉलेज के पास मिलने वाले आलू के गुटकों का स्वाद बखूबी याद है।
विज्ञापन

शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के मुताबिक वर्ष 1957 में जब बच्चन यहां पढ़ते थे तब उन्होंने पहली बार इसी स्कूल में विशप कैंडल व द गवर्मेंट इंस्पेक्टर नामक नाटकों में अभिनय किया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कैंडल कप (बेस्ट एक्टर अवार्ड) से नवाजा गया। 2008 में अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज के वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे तब उन्होंने सबसे पहले केनिंग रूम के बारे में पूछा था।
विज्ञापन

पिछले दिनों रामगढ़ निवासी और एरीज में कार्यरत वैज्ञानिक मोहित जोशी के साथ जब अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर थे तब उन्होंने अपनी नैनीताल की यादों को भी ताजा किया। बताया था कि स्कूल की दीवार फांदकर कालेज के पास एक दुकान में आलू के गुटकों का स्वाद लेने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरवुड में कटेगा केक
नैनीताल। बिग बी अमिताभ बच्चन के 80वें जन्म दिवस पर यहां शेरवुड कॉलेज में मंगलवार को कई कार्यक्रम होंगे। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने बताया कि सुबह 11 बजे महानायक की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना सभा होगी। उसके बाद केक काटकर बिग बी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed