फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahadevi Varma is a symbol of women's consciousness: Shukla

नारी चेतना की प्रतीक हैं महादेवी वर्मा : शुक्ला

Fri, 12 Sep 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mahadevi Varma is a symbol of women's consciousness: Shukla
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। कवयित्री महादेवी वर्मा के 38वें स्मृति-दिवस पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के महादेवी वर्मा सृजन पीठ की ओर से राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अनुवादक विपिन शुक्ला ने कहा कि महादेवी वर्मा का हिंदी साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान है। वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. माया शुक्ला ने कहा कि हिंदी साहित्य के लिए महादेवी वर्मा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्राध्यापक डाॅ. संध्या गड़कोटी ने कहा कि महादेवी आधुनिक हिंदी साहित्य जगत में पहली नारीवादी लेखिका कही जा सकती हैं। महादेवी वर्मा सृजन पीठ के समन्वयक मोहन सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार साहित्य, कला, संगीत आदि सृजनात्मक क्षेत्रों से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। प्राचार्य डाॅ. नगेंद्र द्विवेदी ने सृजन पीठ के कार्यक्रम की सराहना की। संचालन डाॅ. हरीश चंद्र जोशी और डॉ. निर्मला रावत ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित आर्य, कविंद्र प्रसाद, कुंदन गोस्वामी, बहादुर सिंह कुंवर, ललित नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed