फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Madam officials 30 day Altimatm

अधिकारियों को मैडम का 30 दिन का अल्टीमैटम

Tue, 17 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 17 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Madam officials 30 day Altimatm
डा. इं‌दिरा हृदयेश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 कांग्रेस सरकार की बहाली के बाद वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने सोमवार को सर्किट हाउस में पहली बार जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि अधिकारी या तो अपनी कार्यप्रणाली सुधारें या फिर जनपद छोड़ दें। जल निगम और एडीबी की कार्यप्रणाली से वित्त मंत्री ज्यादा नाराज नजर आईं। उन्होंने एडीबी के 17 ओवर हैड टैंकों के निर्माण में 140 करोड़ रुपये डुबा देने तक की बात कही। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने गौलापार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की प्रगति पर संतोष जताया। 

उन्होेंने कहा कि बीते 45 दिन में कामों की गति धीमी हुई है। हम छह महीने में विकास कार्यों में पिछड़ गए हैं। जल्द ही विकास कार्यों को पूरा करना है। जो अफसर सही काम नहीं करेंगे, उनको जनपद छोड़ना होगा। पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता में है। तल्ली बमौरी में जल्द ही नलकूप शुरू होगा, इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। शहरी क्षेत्र के दो और नलकूपों के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने पर्यटन और निगम को महिला शौचालयों का निर्माण कराने की बात कही। जिससे पर्यटकों को भी सुविधा मिले। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते, लोनिवि ईई रणजीत सिंह रावत के कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान डीएम दीपक रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्देश दिए
- पांच अतिरिक्त टैंकर खरीदने का प्रस्ताव दिया जाए
- नैनीताल रोड चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाए
- पेड़ और विद्युत पोलों को जल्द शिफ्ट किया जाए
- स्टेट बैंक से मुखानी तक नहर कवरिंग का कार्य शुरू किया जाए
-  अंतरराष्ट्रीय जू का नवंबर तक पहले चरण का काम पूरा कर सफारी स्टार्ट हो
- महिला शौचालय/शौचालयों का निर्माण किया जाए
-  सिंचाई विभाग दमुवाढूंगा से लालडांठ तक रकसिया नाले के संरक्षण कार्य शुरू करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed