फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mad cow killed by a knife-sickle

सिरफिरे ने चाकू-दरांती से गाय को मार डाला 

Fri, 06 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Fri, 06 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 निकटवर्ती मंगोली पट्टी के जलालगांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने बृहस्पतिवार को नशे की हालत में गौशाला में बंधी अपनी पालतू गाय को दर्जनों बार चाकू और दरांती से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची राजस्व निरीक्षकों की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जलालगांव निवासी हिम्मत सिंह (29) ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गौशाला में बंधी गाय की चाकू और दरांती से गोदकर हत्या कर दी। हिम्मत सिंह के इस कृत्य की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो गांव में खलबल मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पट्टी पटवारी को दी। दोपहर करीब दो बजे पट्टी पटवारी ओपी आर्या और अमित साह राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव में पहुंचे। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक की धरपकड़ को उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बाद में राजस्व टीम ने आरोपी को गांव से ही धर दबोचा। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी के नशे में होने के चलते राजस्व पुलिस को सही जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


अलबत्ता पटवारी अमित साह के मुताबिक आरोपी हिम्मत सिंह का कहना था कि उसने गाय को खाने के लिए मारा है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और उसके घर में कोई नहीं रहता है। आरोपी की पत्नी भी पूर्व में ही घर से जा चुकी है, जबकि पिता को आरोपी ने मारपीट कर घर से भगा दिया है। राजस्व टीम में दोनों पटवारियों के अलावा अर्जुन सिंह और आलम राम शामिल थे। पटवारी साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed