फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lotus in 2017 in Uttarakhand Kilaange: Tamta

2017 में उत्तराखंड में खिलाएंगे कमल: टम्टा

Fri, 15 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 15 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lotus in 2017 in Uttarakhand Kilaange: Tamta
अजय टम्टा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। केंद्रीय कपड़ा एवं टैक्सटाइल राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन की एकता सर्वोपरि है। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सामूहिक सहमति के बाद ही मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि मोदी सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाकर 2017 में उत्तराखंड में कमल का फूल खिलाएं। 
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। केंद्र की योजनाओं से उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार घबरा गई है। मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए तमाम प्रपंच अपनाए जा रहे हैं।  प्रदेश की जनता हताश और निराश है। जनता सभी दलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर चुकी है। बस 2017 का इंतजार है। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत, विधायक बंशीधर भगत, नगर अध्यक्ष विजय मनराल, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री चंदन बिष्ट और राकेश नैनवाल ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


स्वागत के लिए साढ़े तीन घंटे इंतजार
केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को साढ़े तीन घंटे धूप में तपना पड़ा।  मंत्री को सुबह साढ़े दस बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचना था लेकिन मंत्री जी दोपहर एक बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। इसके बाद ही बैंवक्ट हाल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed