फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Looking for missing man in nainital

दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गया व्यापारी लापता 

Sat, 24 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sat, 24 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Looking for missing man in nainital
लापता युवक की तलाश - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। बृहस्पतिवार रात दोस्त का जन्मदिन मनाने पंगूट मार्ग में गया नगर का एक युवा व्यापारी लापता हो गया। शुक्रवार सुबह से देर शाम तक पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवानों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर शाम लापता व्यापारी के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मल्लीताल स्थित रॉयल होटल कंपाउंड निवासी पंकज पंत (40) पुत्र सुरेश चंद्र पंत की अंडा मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह बृहस्पतिवार रात दोस्तों के साथ एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए नैनीताल-पंगूट मोटर मार्ग स्थित हिमालय दर्शन के पास गए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उक्त युवक वहां बर्थडे पार्टी मना रहे थे, तभी पंकज वहां से लघुशंका जाने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसके दोस्तों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद देर रात में कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात करीब एक बजे तक पंकज की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने संयुक्त रूप से नैनीताल-किलबरी मोटर मार्ग से सटे जंगल कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक पंकज का कहीं पता नहीं चला। खोजबीन अभियान में हिमालय दर्शन में पर्यटन कारोबार से जुड़े युवाओं ने भी सहयोग किया।

एसडीआरएफ के प्रभारी एवं एएसपी हरीश चंद्र सती और सीओ विजय सिंह थापा भी मौके पर पहुंचे। खोजबीन अभियान में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल प्रमोद पाठक, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विकास कुमार, देवेंद्र, राजू राणा, विशेष बाबू, प्रेम प्रकाश समेत एसडीआरएफ के महेंद्र भंडारी, प्रकाश मेहता, चंदन रौतेला, चंदन बिष्ट, विकास चौधरी समेत फायर ब्रिगेड के जवान जुटे रहे।


कोतवाली पुलिस ने पंकज के साथ पार्टी मनाने गए उसके दोस्तों से भी घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। देर शाम पंकज के भाई संजय पंत ने मल्लीताल कोतवाली में भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विकास कुमार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed