फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Long Queue for Water

पुराना बरेली रोड पर पानी को लगती हैं कतारें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Long Queue for Water
किच्छा। पुरानी बरेली रोड वार्ड 17 के रेलवे लाइन और सड़क किनारे बसे गरीब लोगों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आलम यह है कि सरकारी नल में पानी आने से घंटो पहले लोग अपने बर्तनों को कतारों में लगा देते हैं। मात्र एक घंटा ही पानी आने के कारण लोगों को बिना पानी लिये मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

पुराना बरेली रोड निवासी प्रवीन सेन ने बताया कि इस रोड पर करीब 50 परिवार ऐसे बसे हुए हैं। जो केवल सरकारी नलों पर आश्रित हैं। इस रोड पर रहने वाले अधिकांश लोग मजदूर तबके के हैं जो सुबह उठते ही काम की तलाश में अलग अलग क्षेत्रों में चले जाते हैं। उन्होंने बताया जो महिलाएं काम पर जाती हैं वे सिर्फ इसलिए काम छोड़ जल्दी लौटती हैं क्योंकि उन्हें अपने परिवार के पीने के लिये पानी भरना होता है। यहां पानी भर रहे लोगों ने बताया कि पानी जब चला जाता है तो दूसरे नल की ओर रुख करना होता है। यहां पर अक्सर पानी पहले भरने के लिये आपस में झगड़ा भी हो जाता है। इधर, वार्ड की सभासद शशिबाला ने बताया कि लोगों के घरों के आगे कई बार नल लगाए लेकिन लोग तोड़ देते हैं। वहीं, वार्ड वासियों का कहना है कि हाथीखाना गेट के सामने सिर्फ नल है इसके अलावा कहीं और नल नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed