फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Locks hanging in the only public library

एकमात्र पब्लिक लाइब्रेरी में लटके ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging in the only public library
नैनीताल के माल रोड पर बंद पड़ा पुस्तकालय। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर की एकमात्र दुर्गा लाल साह नगरपालिका पुस्तकालय बीते तीन वर्षों से बंद पड़ा है। वर्ष 2016 में एडीबी द्वारा वित्त पोषित इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम फॉर टूरिज्म योजना के तहत पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। लगभग डेढ़ वर्ष से जीर्णोद्धार का कार्य भी ठप पड़ा है और इस अधूरे तैयार भवन में ताले लगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1942 में स्थापित यह पुस्तकालय नगर के लोगों के साथ ही देसी-विदेशी पर्यटकों में भी लोकप्रिय था। शासन और निर्माण कंपनी के बीच निर्माण कार्यों, बजट और भुगतान को लेकर चल रहे विवाद के चलते कार्य बंद होने से पुस्तकालय में जीर्णोद्धार कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि करीब 1 करोड़ की लागत से पुस्तकालय का 80 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। पुस्तकालय में महज रंगाई पुताई और नया फर्नीचर लगाना शेष है।
विज्ञापन

बंडलों में बंद किताबों की तीन वर्षों से किसी ने नहीं ली सुध
निर्माण कार्य शुरू होते ही पुस्तकालय में मौजूद करीब 35000 किताबों को तीन वर्ष पहले बंडलों में बंद कर दिया गया। इसमें कई दुर्लभ पुस्तकें भी शामिल हैं। देखभाल के अभाव में इन किताबों को अनियोजित तरीके से रखा गया है। इससे इनमें फफूंदी लगने और इनके खराब होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीआईपीडी प्रोजेक्ट डायरेक्टर से रुके हुए प्रोजेक्ट के संबंध में वार्ता की गई है। जल्द निर्माण कार्य को पूरा कर पुस्तकालय को खोलने के प्रयास किए जाएंगे। -सविन बंसल, डीएम नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed