{"_id":"c7843fe0db2672a6f3370ec187de4250","slug":"line-extended-four-fit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद चेता विभाग, लाइन को चार फिट आगे बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद चेता विभाग, लाइन को चार फिट आगे बढ़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 11 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमपुर लोसज्ञानी में करंट से एक युवक की मौत के बाद विभाग चेता और 11 केवी की हाईटेंशन लाइन को चार फिट आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रेमपुर लोसज्ञानी में राकेश (28) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। 11 केवी की हाईटेंशन लाइन छज्जे के पास से गुजर रही थी। लाइन की छज्जे से क्षैतिज दूरी के मानक का भी पालन नहीं किया गया था। हाईटेंशन लाइन हटाने को कई बार पत्राचार भी किया गया था, मगर नतीजा सिफर ही रहा।
हादसा होने के बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर पोल में ब्रैकेट लगाकर लाइन को छज्जे से चार फिट दूर कर दिया है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि पूरी लाइन शिफ्ट करने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना बनानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि घरों से लाइन को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि अगर हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बना रहे हैं तो तत्काल रोक दें और विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लें। उन्होंने कहा कि मकान बनाने से पहले भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है।
विज्ञापन