{"_id":"65397e31657a4a29a408688a","slug":"light-snowfall-with-hailstorm-in-mukteshwar-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1582-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुक्तेश्वर और धारी में ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुक्तेश्वर और धारी में ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी
Thu, 26 Oct 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर चकूटा मार्ग पर बर्फ के साथ ओले से पटी सड़क। संवाद
मुक्तेश्वर/धानाचूली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के मुक्तेश्वर और धारी क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बजे अचानक मौसम के करवट बदलने के साथ हुई ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी ने सभी को हैरत में डाल दिया। धारी में ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। काश्तकारों ने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बुधवार दोपहर 1:30 बजे तक मुक्तेश्वर, चौखुटा और धारी क्षेत्र में तेज धूप खिली थी। लेकिन अचानक मौसम के बदलने से दो बजे बाद बीस मिनट तक हुई ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी देख लोग अचरज में पड़ गए। वहीं बर्फ के फाहे देख लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड की।
धारी के किसान गणेश सिंह, हरेंद्र बिष्ट, किशन सिंह, गोपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में ओलावृष्टि से राजमा, गोभी, सोयाबीन और मटर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों से नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर भीमताल, भवाली, गरमपानी और ओखलकांडा में बुधवार को तेज धूप खिली रही।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सूचना अभी नहीं मिली है। विभाग को सूचना मिलने पर सर्वे कराया जाएगा और मानकों के तहत नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाएगा।
नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी
नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली। इस दौरान शहर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिससे ठंड में इजाफा हो गया। अचानक बदले मौसम के मिजाज को देख हर कोई दंग रह गया।
बुधवार को सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों मेें तेज धूप खिली थी और जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक बादल छा गए और देखते ही देखते मल्लीताल क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई जबकि तल्लीताल क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के चलते सैलानियों, स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों आदि को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब तीन बजे बारिश रुकने पर लोगों ने राहत महसूस की।