फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: rain in the mountain areas of uttarakhand

Nainital: पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी, हल्द्वानी में गिरा पारा...तो धुरा और पातली के जंगलों में लगी आग

Thu, 09 May 2024 01:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 09 May 2024 01:23 PM IST
सार

उत्तराखंड के कुमाऊं में अचानक मौसम बदला है। बुधवार की दोपहर भीमताल, भवाली, धानाचूली, धारी, बेतालघाट, गरमपानी, मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया था।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather:  rain in the mountain areas of uttarakhand
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की दोपहर भीमताल, भवाली, धानाचूली, धारी, बेतालघाट, गरमपानी, मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पटवाडांगर और एचएमटी में हाईकोर्ट के लिए उपयुक्त भूमि, एक ही स्थान पर बन सकता है HC; जानें डिटेल

विज्ञापन


बारिश नहीं होने से आलू, टमाटर, मटर और शिमला मिर्च की फसलें सूखने लगी हैं। साथ ही फल उत्पादक किसान भी मायूस हैं। रामगढ़ के हरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और गोपाल सिंह ने बताया कि बारिश नहीं होने से किसानों को फसलों और फलों के उत्पादनों पर असर पड़ रहा है। किसानों ने सर्वे कराकर सूख रही फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं नैनीताल में बुधवार दोपहर में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बूंदाबादी होने से लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र धूसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र धूसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

धुरा और पातली की पहाड़ी में लगी आग, भय का माहौल
बेतालघाट ब्लॉक के धूरा के जंगल में लगी आग के बुधवार को आबादी क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने पानी डालकर और पिरूल की लाइन काटकर आग को लोगों के घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया। जजुला गांव के सोबन सिंह करायत, पुष्पा देवी और संजना देवी ने बताया कि ग्रामीणों की एकजुटता से आग पर काबू पाया गया है, लेकिन जंगल में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका।  इधर, ताड़ीखेत ब्लॉक के पातली के जंगल में बुधवार को आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा हैं। आग से कई हेक्टेयर में लगे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। देर शाम तक जंगल में लगी आग नहीं बुझ पाई थी। 

वनाग्नि की नहीं मिली विभाग को एक भी सूचना
बुधवार का दिन जंगलों के लिए राहत भरा रहा। विभाग का दावा है कि लंबे अंतराल के बाद बुधवार को नैनीताल जिले में वनााग्नि की एक भी घटना नहीं हुई है। वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि बुधवार को रामनगर वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग और नैनीताल वन प्रभाग में वनाग्नि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

आग बुझाने के लिए महिला समूह आईं आगे
नैनीताल जिले के भीमताल, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ और बेतालघाट के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए महिला समूह की आगे आईं हैं। एनआरएलएम विभाग से जुड़ी महिलाओं ने जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए पिरूल की लाइन काट दिया। जिससे आग पर काबू पाया गया। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों की ओर से जंगल में लगी आग को बुझाने में पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को धानाचूली के जंगल में लगी आग को बुझाने में महिलाएं जुटी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed