{"_id":"64652ebff07a37f11d03e044","slug":"less-officers-in-nainital-nainital-news-c-8-1-143064-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीईओ के भरोसे माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीईओ के भरोसे माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों का जिम्मा
Thu, 18 May 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। एक तरफ जिले में माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा देने के सरकार और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से तमाम निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नैनीताल जिले में माध्यमिक और प्राथमिक जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत के भरोसे चल रहा है।
तीन विभागों का जिम्मा एक सीईओ पर होने के चलते माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के कार्यों पर असर पड़ने के साथ जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने में भी समस्या हो रही है। इसके चलते जिले में 230 माध्यमिक विद्यालयों और 1155 प्राथमिक विद्यालयों के 1.5 लाख विद्यार्थियों की मॉनिटरिंग का जिम्मा भी सीईओ के माध्यम से बीईओ और डिप्टी बीईओ को दिया जा रहा है।
वहीं प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की अतिरिक्त फाइलों में हस्ताक्षर सीईओ के भरोसे ही चल रहे हैं। उत्तराखंड महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने बताया कि जिले में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों के जो पद रिक्त हैं उनमें जल्द नियुक्ति की जाएगी।