{"_id":"6993e969d8dcd56f630cf817","slug":"leopard-trapped-in-a-cage-in-junestate-bhimtal-sent-to-ranibagh-rescue-centre-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल के जूनस्टेट क्षेत्र में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल के जूनस्टेट क्षेत्र में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया
Tue, 17 Feb 2026 09:37 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:37 AM IST
सार
भीमताल के जूनस्टेट क्षेत्र में वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद होने के बाद उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नैनीताल जिले में भीमताल के जूनस्टेट में मंगलवार की सुबह वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद एक तेंदुए को विभाग ने रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी विभाग की ओर से अन्य तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं। पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और चंदन नौगाई ने कहा कि क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट भी बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गश्त के साथ अन्य वन्य जीवों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
वन विभाग के डिप्टी रेंजर किशन भगत ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के बाद उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में मुस्तैद रहेगी। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर अकेले नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन