फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard shows horror in Gayatri Nagar

गायत्री नगर में दिखा तेंदुआ, दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Leopard shows horror in Gayatri Nagar
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के पास गायत्री नगर में एक व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया है। तेंदुए के दिखने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। गायत्री नगर से कुछ दूरी पर दमुवाढूंगा का जंगल है। करीब चार साल पहले यहां पर तेंदुए की दस्तक बनी हुई थी। स्थानीय निवासी भवानी शर्मा बताते हैं कि घर पर लगाए कैमरे की बृहस्पतिवार की सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ जाता हुआ दिख रहा है। एहतियातन कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों को सूचित करने के साथ सतर्क रहने को कहा गया है। इधर, करीब चार महीने पहले देवलचौड़ क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक बनी हुई थी। उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed