फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard pounce on a woman cutting grass

घास काट रही महिला पर तेंदुआ झपट्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounce on a woman cutting grass
रामनगर (नैनीताल)। खेत में घास काट रही एक महिला को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घटना से गांव में दहशत बनी है।
विज्ञापन

ग्राम मंगलार के पूर्व प्रधान धन सिंह हाल्सी ने बताया कि शु्क्रवार सुबह उनके खेत में हेमा रावत अपनी दो पुत्रियों के साथ घास काट रही थी। इसी बीच अचानक खेत में आए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला और उसकी बेटियों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। पूर्व में भी तेंदुआ एक महिला को घायल कर चुका है। 2 दिन पूर्व ही गांव में दो कुत्तों को भी निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि कई बार सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि रामनगर रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र भेजकर पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है। शीघ्र ही गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अकेले जंगल में नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed