फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard injured due to vehicle collision, sitting on highway for half an hour

वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल, आधा घंटे हाईवे पर ही बैठा रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard injured due to vehicle collision, sitting on highway for half an hour
रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गेबुआ के समीप सड़क पर बैठा घायल तेंदुआ। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी हाईवे परगैबुआ के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे में घायल तेंदुआ अचेत होकर करीब आधे घंटे तक सड़क पर बैठा रहा। तेंदुए को देखकर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों से उतरकर राहगीर तेंदुए की फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाने लगे। राहगीर तेंदुए के बेहद पास तक गए, लेकिन वन्यजीव ने हमला नहीं किया। सूचना मिलते ही तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए जैसे ही जाल डाला तो वह जंगल की ओर चला गया। रेंजर पंत ने बताया कि रात होने की वजह से तेंदुए को बचाना मुश्किल है। शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed