फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard captured in cage after 26 days in Kaladhungi

Nainital News: कालाढूंगी में 26 दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Thu, 30 Nov 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard captured in cage after 26 days in Kaladhungi
कालाढूंगी। 26 दिन से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ही गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दो नवंबर की रात को कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक निवासी छह साल की गौरी को तेंदुए ने मार दिया था। तब से कालाढूंगी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश जोशी सहित वनकर्मी लगातार गश्त पर थे। घर के आसपास कई पिंजरे लगाए गए थे। घटना के 26 दिन बाद मंगलवार रात मेथीशाह नाले में लगे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। बुधवार सुबह निगरानी करने वाली टीम ने पिंजरे में तेंदुए को देखते ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद तेंदुए को ढेला रामनगर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया जहां रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिगांत नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी किरन शाह की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी मुकेश जोशी ने बताया कि मेथिशाह नाले के निकट ही घटना हुई थी। जांच में पता चला है कि इसी तेंदुए ने बच्ची को मारा है।
विज्ञापन


पंपापुरी क्षेत्र में बढ़ी वन कर्मियों की गश्त



रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के पम्पापुरी क्षेत्र में तेंदुए और बाघ की दहशत के बीच रामनगर वन प्रभाग की एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर शेखर तिवारी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इलाके में वनकर्मियों ने गश्त को बढ़ा दिया है और कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि पंपापुरी के आबादी क्षेत्र के आसपास की झाड़ियों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed