फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacked a person working in the garden in ramnagar

Leopard Attack: बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, शरीर पर दो पंजे मारे; शोर मचाने पर भागा

Thu, 06 Mar 2025 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Mar 2025 11:38 AM IST
सार

रामनगर रेंज स्थित भगुवाबंगर क्षेत्र में तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर गंभीर रूप से घाल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की कमर के पास तीन टांके आए हैं।

विज्ञापन
Leopard attacked a person working in the garden in ramnagar
व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

तराई पश्चिम वन प्रभाग की रामनगर रेंज स्थित भगुवाबंगर क्षेत्र में तेंदुए ने बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर गंभीर रूप से घाल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की कमर के पास तीन टांके आए हैं।

भगुवाबंगर निवासी बहादुर राम (56) बुधवार सुबह घर के पास स्थित बगीचे में काम कर रहा था। इस बीच घात लगाए एक तेंदुए ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए ने उसके शरीर पर दो पंजे मारे, बदादुर राम के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने आननफानन उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रेंजर ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। उन्होंने घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों को अकेले न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed