फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Legendary singer Asha Bhosle passed away on Sunday, but she immortalised Nainital with her songs

सरोवर नगरी हुई भावुक: जब-जब बजेंगे ये गीत... याद आएंगी आशा भोसले और नैनीताल की वादियां

Mon, 13 Apr 2026 10:44 AM IST
गायत्री जोशी गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 13 Apr 2026 10:44 AM IST
सार

महान गायिका आशा भोसले भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन उनकी आवाज में बसे गीत आज भी नैनीताल और उत्तराखंड की वादियों को जीवंत कर देते हैं।

विज्ञापन
Legendary singer Asha Bhosle passed away on Sunday, but she immortalised Nainital with her songs
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

महान गायिका आशा भोसले रविवार को अनंत यात्रा पर चली गईं लेकिन अपने गाए गीतों से वे नैनीताल को अमर कर गईं। उन्होंने गढ़वाली गीत को भी अपनी आवाज दी। गुमराह फिल्म में सुनील दत्त, माला सिन्हा पर फिल्माए महेंद्र कपूर के साथ गाए उनके डुएट इन हवाओं में इन फिजाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे..., शशि कपूर व शर्मिला टैगोर पर फिल्माए मोहम्मद रफी के साथ के उनके डुएट दिन हैं बहार के, फिल्म आदमी और इंसान के जिंदगी के रंग कई रे.. गीतों के बोल सुनते ही आज भी नैनीताल का जादुई सौंदर्य सुंदर आंखों के सामने आ जाता है।
विज्ञापन


नैनीताल में शूट की गई प्रसिद्ध फिल्म कटी पतंग के राजेश खन्ना, आशा पारेख और कैबरे डांसर बिंदु पर फिल्माए गीत मेरा नाम है शबनम तुम्हारा नाम क्या है... के कुछ दृश्य भी नैनीताल में फिल्माए गए। 1969 में बनी फिल्म बेटी के लिए शकील बदायूंनी लिखित उनका गाया गीत लहंगा मंगा दे मेरे बाबू आज नैनीताल से... गीत से नैनीताल को बहुत प्रसिद्धि मिली थी। इसका संगीत सोनिक-ओमी ने दिया जिसे संजय खान, नंदा पर फिल्माया गया था। इतिहासकार प्रोफेसर अनिल के अनुसार रानीखेत में शूट की गई फिल्म दिल दे के देखो आशा पारिख, डायरेक्टर नासिर हुसैन और संगीतकार उषा खन्ना की भी पहली फिल्म थी। इसका गीत यार चुलबुला है... बहुत लोकप्रिय हुआ था। 1972 में हनीमून फिल्म की पूरी शूटिंग भी रानीखेत में हुई, इसमें उनका गाया गीत मेरे प्यासे मन की बहार..था।
विज्ञापन


उत्तराखंड की संस्कृति से लगाव था आशा ताई को
आशा भोसले को उत्तराखंड की संस्कृति से बहुत लगाव था औरm वह बार-बार यहां आने की इच्छा जताती थीं। वर्ष 2002- 03 में अल्मोड़ा महोत्सव में उनके आने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन अंतिम समय में स्वास्थ्य कारणों से निरस्त हो गय। इस कार्यक्रम में उनकी बहन उषा मंगेशकर ने गीत गाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाली फिल्म के लिए गीत को आवाज दी थी

आशा भोसले ने गढ़वाली फिल्म ग्वेर छोरा के लिए एक भावपूर्ण गीत जनमो को साथ छे (जन्मों का साथ) है गाया था। यह गीत हिमालयन फिल्म्स ने प्रस्तुत किया था। यह गीत गढ़वाल के एक सीधे-साधे चरवाहे की जिंदगी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed