फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leakage from drinking water line poses risk of spread of infectious diseases

Nainital News: पेयजल लाइन से रिसाव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Leakage from drinking water line poses risk of spread of infectious diseases
लालकुआं/ हल्दूचौड़। जमरानी बांध परियोजना के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही जनस्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती है। बरेली रोड स्थित हल्दूचौड़ के मुख्य चौराहे पर पंचायत घर जग्गीबंगर और आदर्श प्रेस क्लब के सामने निर्माणाधीन नहर के पास पेयजल लाइन से लगातार हो रहा रिसाव अब तालाब में तब्दील हो गया है। वहां एकत्र गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की शिकायत ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापार मंडल और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए चेतावनी दी है कि शीघ्र लीकेज की मरम्मत, गंदे पानी की निकासी और कीटनाशक का छिड़काव नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। एसडीएम रेखा कोहली ने परियोजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed