{"_id":"69b709da70f17e10ba04de40","slug":"laxman-khati-became-the-president-of-the-maa-avantika-kunj-devi-temple-committee-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-4704-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने लक्ष्मण खाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने लक्ष्मण खाती
Mon, 16 Mar 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर कमेटी का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। भुवन पांडे को महामंत्री और रवींद्र यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार और कुंदन सिंह नेगी उपाध्यक्ष बनाए गए। एके गुप्ता, नरेश चौधरी और नंदन राणा मंत्री पद पर नियुक्त हुए। कृष्ण भट्ट और सुरेंद्र सिंह लोटनी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी मिली। रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान और राकेश गुप्ता संरक्षक चुने गए। इस मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन