फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lawsuit on parking operators and councilors, action taken on both sides in dispute over parking vacancy

पार्किंग संचालक और सभासदों पर मुकदमा, पार्किंग खाली करने को लेकर विवाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर हुई कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit on parking operators and councilors, action taken on both sides in dispute over parking vacancy
नैनीताल। अशोक हॉल पार्किंग संचालक पर सभासदों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पार्किंग संचालक की तहरीर पर सभासदों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीते दिनों अशोक हॉल पार्किंग की लीज निरस्त करने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड बैठक में पारित कर दिया था, जिसके बाद पालिका ने पार्किंग खाली कराने के लिए पुलिस से मदद मांगी थी लेकिन शनिवार देर रात पार्किंग के मुद्दे को लेकर पार्किंग संचालक और सभासदों में तनातनी हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अनुसार शनिवार देर रात मल्लीताल बाजार के एक रेस्टोरेंट में सभासद राजू टांक, पुष्कर बोरा, सुरेश चंद्र और सागर आर्य भोजन कर रहे थे। तभी पार्किंग संचालक रिंकू मेहरा कुछ युवकों के साथ आए और सभासदों से अभद्रता करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। किसी तरह मामला शांत होने के बाद सभासदों ने कोतवाली जाकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि रिंकू मेहरा पर आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही रिंकू मेहरा की तहरीर पर सभासदों के खिलाफ भी धारा 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पालिका ने अशोक सिनेमा हॉल की जमीन पर किया कब्जा
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में अशोक सिनेमा हॉल की जमीन को पालिका ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जे में ले लिया है।
रविवार को तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसएसआई मो. यूनुस की मौजूदगी में पालिका अधिकारियों ने जमीन को कब्जे में ले लिया। लंबे समय से लीज पर लिए गए इस भवन को तोड़कर नया भवन बनाने की योजना थी। इसके लिए लीजधारक से 2015 में अनुबंध किया था, लेकिन नया भवन नहीं बनाया और उसे पार्किंग बना लिया। इसके बाद पालिका ने अनुबंध की शर्त पूरी न होने पर जिला प्रशासन और शासन को पत्र लिखकर लीज निरस्त करने की मांग की। मार्च में शासन ने इस लीज को निरस्त कर दिया था।

वही बीतें दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में लीज को निरस्त कर जमीन को कब्जे में लेने का प्रस्ताव पास किया गया। पालिका अधिकारी शुक्रवार को कब्जा लेने पहुंचे तो लीजधारकों ने उन्हें वापस भेज दिया था। इसके बाद इस मामले में सभासदों और पार्किंग संचालक के बीच तनातनी भी हुई। इसके बाद रविवार को ईओ अशोक कुमार ने तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि को पालिका के अधिग्रहण कर लिया। बताया कि फिलहाल उक्त स्थान को खाली कर पालिका के वाहन इस जगह खड़े कर दिए हैं। पालिका की आय के लिए इस भूमि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed