फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on taxi-scooter operation in Kainchi Dham

कैंची धाम में टैक्सी-स्कूटी संचालन पर रोक: युवा हुए बेरोजगार; कैबिनेट मंत्री कैड़ा से संचालन बहाल करने की मांग

Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
सार

कैंची धाम में जाम के चलते टैक्सी स्कूटी संचालन पर रोक से भीमताल के कई युवा बेरोजगार हो गए। मंगलवार को युवाओं ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर संचालन बहाल करने की मांग की। 

विज्ञापन
Ban on taxi-scooter operation in Kainchi Dham
कैंची धाम।

विस्तार

कैंची धाम में जाम के चलते पुलिस और प्रशासन की ओर से टैक्सी स्कूटी के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इससे भीमताल में कई युवा बेरोजगार हो गए हैं। मंगलवार को युवाओं ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर टैक्सी स्कूटी का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की।

विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वरोजगार की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन की ओर से टैक्सी स्कूटी के संचालन पर रोक लगाई जा रही है और वाहनों को सीज किया जा रहा है। इसके चलते वे बेरोजगार हो गए हैं और बैंक की किस्तें जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मंत्री से टैक्सी स्कूटी के संचालन के लिए उचित व्यवस्था बनाते हुए दोबारा संचालन शुरू कराने की मांग की।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने कहा कि युवाओं का रोजगार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर एक व्यवस्था बनाकर संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश नेगी, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, नितेश बिष्ट, प्रकाश कनौजिया, पंकज उप्रेती, गौतम मटियाली, कमलेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, पंकज गिरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed