फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lansdowne turmoil since the incident

लैंसडाउन की घटना के बाद से खलबली

Wed, 04 Jan 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 04 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lansdowne turmoil since the incident
forest - फोटो : अमर उजाला

लैंसडाउन वन प्रभाग की घटना और डीएफओ के निलंबन के बाद महकमे में खलबली मची हुई है। सतर्कता बरतने के साथ अब विभाग मुरव्वत न करने की बात कह रहा है। ऐसे में बिना अनुमति जंगल में घुसने और पिकनिक करना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन


आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले वन विभाग से अनुमति लेनी चाहिए। इस नियम का शायद ही पालन होता हो। कई लोगों को ऐसा भी कोई नियम होता है, उसकी जानकारी भी नहीं होती है। इसके अलावा जंगल में पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिना अनुमति के प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन


वन कर्मी भी लोगों की खुशी या मनोरंजन में बाधक कम ही बनते हैं। अब लैंसडाउन की घटना के बाद से महकमे में खलबली मची हुई है। अब विभाग जंगल में प्रवेश आदि को लेकर सख्ती करने के मूूड में है। कार्बेट पार्क उप निदेशक अमित वर्मा कहते हैं कि नियमों का और कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुुराने मामले आए चर्चा में

लैंस डाउन की घटना के  बाद से पुराने मामलों को लेकर भी विभाग में खूब चर्चा होती रही। करीब 21 साल पहले कार्बेट पार्क के कोर जोन में एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें भी ऐसे ही पिकनिक करने वालों की चर्चा थी।

इसके अलावा करीब छह साल पहले एक जनप्रतिनिधि के तराई पूूर्वी वन प्रभाग के गेस्ट हाउस में शिकार और दावत करने की भी चर्चा होती रही। इसके अलावा केवल वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर भी रोष था।


कर्मियों का कहना था कि हथियार, शराब आदि को लेकर लोग राज्य में दाखिल हुए थे, तो पुलिस की भी जिम्मेदारी बनती थी। केवल एक विभाग पर कार्रवाई करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed